ओडिशा जाने से पहले ये वीडियो जरूर देखे | Interesting Facts About Odisha in हिंदी

भाई आज हम आपको भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की राजधानी को टेम्पल सिटी के नाम से भी जाना जाता हैं , जहां के लोगो का स्वभाव सबसे शांत माना जाता हैं , एक ऐसा स्टेट जो पक्षियों और जानवरो के लिए स्वर्ग माना जाता हैं , यहां दुनिया का सबसे पुराना पत्थर आज भी मौजूद हैं। खूबसूरत बीचेस , तीर्थ स्थल साफ़ झीलों का ये नज़ारा सिर्फ आपको इसी राज्य में देखने को मिलेगा ? यहां आज भी बंगाल टाइगर और सफेद टाइगर को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं ? आखिर कौनसा हैं ये खूबसूरत और अद्बुध राज्य , अगर आप नहीं जानते तो चलिए फिर आज हम आपको बताते हैं।

दोस्तों हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक ओडिशा राज्य की , जिसे आज हम उड़ीसा के नाम से भी जानते हैं , ओडिशा की राजधानी हैं  भुवनेश्वर , भारत के पूरी छेत्र में बसा ओडिशा राज्य छेत्रफल के हिसाब से 9वा सबसे बड़ा राज्य माना जाता हैं और वहीँ भारत में इसे 11 व सबसे ज़्यादा आबादी  वाला राज्य भी घोषित किया गया हैं , ये राज्य करीब 155,707 वर्ग किलोमीटर के दायरे में बसा हुआ हैं। वहीँ यहां बसने वाले लोगो की बात करे तो यहाँ करीब चार करोड़ 76  लाख लोग रहते हैं , यानी यहां आपको 270  पर स्क्वायर किलोमीटर लोग देखने को मिल सकते हैं। ओडिशा भारत के पूर्वी तट पर स्थित हैं , जिसकी सीमा पूर्व में बंगाल की खाड़ी से लगती हैं , ओडिशा उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल उत्तर में झारखंड पच्छिम में छत्तीसगढ़ और दक्षिण में आंध्र प्रदेश से घिरा हुआ है , यहां के लोगो को बहुत ही शांत स्वभाव का माना जाता हैं , आपको जानकार हैरानी होगी की 62  समुदायों का घर हैं ओडिशा , यहां आपको सब अपने अपने कल्चर को फॉलो करते हुए नज़र आ जाएंगे ओडिशा हिन्दू ,बौद्ध और जैन धर्म के लोगो का मिश्रण हैं , लेकिन इनमें जो आदिवासी लोगो का कल्चर होता हैं उन्हें ही सबसे ज़्यादा महत्व दिया जाता हैं।

ओडिशा की ऑफिसियल लैंग्वेज हैं उड़ीसा , जो की ज़्यादातर लोगो की यानी साढ़े चार करोड़ की जुबां हैं , लेकिन इसके अलावा भी ओडिशा के लोग और भाषाओ का इस्तेमाल करते है , जिसमें संभलपुरी भाषा सबसे ख़ास मानी जाती हैं। ओडिशा की ज़्यादातर आबादी अपना घर खर्च खेती से चलाती हैं यहां की अर्थव्यवस्था में भी खेती बाड़ी का काफी एहम रोल हैं , साथ ही यहां के लोग हाथ से बनाई हुई चीज़ो का भी कारोबार करते हैं , इसलिए ये राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा के लिए भी ख़ास पहचान रखता हैं यहां पर हाथ से बने हुए कपड़े धातु के काम और पत्थर की नक्काशी दुनिया भर में अपनी अलग ख़ास पहचान रखती हैं , , यहां पर सोने चांदी की चीज़ो पर तार से बहुत ही अलग डिज़ाइन की कारीगरी की जाती हैं जब आप यहां के ज़ेवर वगैरा देखेंगे तो आप भी इनके फैन हो जायेंगे क्योंकि इस पर जो डिज़ाइन होता हैं वो बहुत ही खूबसूरत और बारीक होता हैं। इसके अलावा ओडिशा की संभल साड़ी भी पूरे भारत में जानी जाती हैं क्योंकि इन सारियो पर भी ओडिशा के लोगो की हेंडीक्राफ्ट कारीगरी देखने को मिलती हैं।

वैसे अगर आपने ओडिशा का डांस नहीं देखा तो समझिये आपने ओडिशा का असल मज़ा तो लिया ही नहीं , क्योंकि ओडिशा का डांस ना सिर्फ इस राज्य में बल्कि पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता हैं ओडिशा राज्य में ओडिसी डांस की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम हैं इस फोक डांस को देखने के लिए ही नहीं बल्कि सीखने के लिए भी लोग ओडिशा की तरफ रुख करते हैं , इस डांस की जो मुद्राएं पोज़ होते हैं उन्हें देखने पर ऐसा लगता हैं की बस ये नज़ारा ऐसे ही चलता रहे।

वैसे क्या आप जानते हैं की ओडिशा का पुराना नाम क्या था ?लेकिन इसके बारे में जानने से पहले अगर आपने अभी तक हमारी वीडियो को लाइक नहीं किया है तो जल्दी से वीडियो को लाइक कर दीजिए और चैनल पर नए हैं तो इसे सब्सक्राइब करना बिलकुल ना भूले।

ओडिशा को पहले कलिंग नाम से जाना जाता हैं इसके अलावा भी ओडिशा कई नामो से जाना जाता था जिनमें शामिल हैं उत्कल, उत्करात, ओड्र, ओद्र, ओड्रदेश, ओड, ओड्रराष्ट्र, त्रिकलिंग, दक्षिण कोशल, कंगोद, तोषाली, छेदि तथा मत्स जिस राज्य के इतने नाम हो तो भाई होगा न वो राज्य कुछ खास हैं ना। वैसे पहले के समय में ओडिशा मुग़ल सल्तनत से लेकर अंग्रेज़ो तक का घर रहा हैं और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वोर्ल वार 2  के दौरान हिटलर ने भी इस पर अपना कब्ज़ा जमाने का पूरा प्लैन बनाया था लेकिन हिटलर का ये सपना सपना ही रह गया। वैसे ओडिशा धार्मिक स्थलों के साथ साथ हिस्टोरिकल प्लेस के लिए भी जाना जाता हैं। अगर यहाँ के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस पर नज़र डाले तो

https://govtjoballs.com/odisha-tourist-places-hindi/

1. पुरी (Puri )

सबसे पहले नंबर पर आता हैं ओडिशा का सबसे पसंद किया जाने वाला शहर पुरी , जो की यहां की राजधानी से सिर्फ 60  किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हैं , ताड़ के पत्ते और छल छल बहती झिलमिलाती झीलों पर चमकती धूप का ये नज़ारा पुरी की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देता हैं।

https://navbharattimes.indiatimes.com/travel/destinations/famous-places-in-odisha-in-hindi/articleshow/84817506.cms?story=7

२. Bhuvneshwar भुवनेश्वर

दोस्तों अब बात करते हैं ओडिशा की पहचान मंदिरो का घर कहलाये जाने वाले भुवनेश्वर के बारे में। ये लोगो को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने वाला एक फेमस तीर्थ स्थल हैं , यहां पर आपको बहुत ही अदबुद्ध मंदिर , उन पर किया गया काम , गुफाएं और भी कई रहस्मयी और दिलचस्प चीज़ें देखने को मिलेंगी ,साथ ही यहां धौली हिल्स , दयगिरि और खंडगिरी गुफाएं, रत्नागिरी बौद्ध उत्खनन, बिंदु सरोवर, नंदन कानन जूलॉजिकल पार्क  भी अपनी और आकर्षित करते हुए नज़र हुए आएंगे यहीं वजह हैं की यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग भगवान के दर्शन करने के साथ साथ यहां के अनोखे नजारो का मज़ा लूटने भी आते हैं।

3. पिपली(Pipli)

ओडिशा के सबसे फेमस शहर में से एक पिपली शहर को कैसे भूल सकते हैं , ये शहर शिल्प और हस्तशिल्प के लिए आज पूरी दुनिया में जाना जाता हैं , यहां के कारीगर को सबसे बेहतरीन एम्ब्रायडरी डिज़ाइन बनाने वाला माना जाता हैं , अगर आप ओडिशा जा रहे हैं तो पिपली जाना बिलकुल ना भूले , यहां से हस्तशिल्प और मूर्तियां लिए बिना तो आप पक्का लौटने ही नहीं वाले हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो भी ओडिशा आपको निराश नहीं करेगा बल्कि हरी भरी हरियाली सुन्दर नज़ारे और यहां का कल्चर सभी आपका मन मोह लेंगे।

दोस्तों आपको बता दे की ओडिशा में आने वाले लोगो में महाभारत काल के पहाड़ो में बसने वाली जनजातियों के लोग थे जिन्हे सवार और साओरा कहा जाता है ओडिशा का अस्तित्व प्राचीन काल से माना जाता हैं और यहां के कुछ ऐसे खास मॉन्यूमेंट्स भी देखने को मिलते हैं जो की ओडिशा के अतीत और यहां की ख़ूबसूरती और इतिहास को दर्शातें हैं और इनमें से कई मोनुमेंट्स को तो वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में भी शामिल किया जा चुका हैं

साथ ही ओडिशा अपने कल्चर और डांस के लिए भी जाना जाता हैं और ये डांस राज्य के 8  कल्चर और ट्रेडिशनल को दर्शातें हैं , ओडिशा का सबसे फेमस फेस्टिवल है चंदन यात्रा ,ये फेस्टिवल करीब 21  दिनों तक मनाया जाता हैं , ऐसे ही दुर्गा भी यहां बड़ी धूम धाम से सेलेब्रेट की जाती हैं , जिसका समय सेप्टैंबर से अक्टूबर तक होता हैं। कोणार्क डांस फेस्टिवल और जून जुलाई के महीनो में भगवान जगन्नाथ की यात्रा का अगर आपने नज़ारा नहीं देखा तो समझिये आपकी ओडिशा ट्रिप फीकी हैं , क्योंकि यहां जगन्नाथ यात्रा पर काफी भीड़ भाड़ और शोर शराबा रहता हैं।

सिर्फ ओडिश अपने कल्चर के लिए ही नहीं जाना जाता हैं बल्कि ये पढ़ाई लिखाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं यहां ज़्यादातर लोग पढ़े लिखे ही देखने को मिलते हैं , यहां माता पिता अपने बच्चो को पढ़ाने में भी पूरी मेहनत करते हैं , क्योंकि ये लोग बेहतर तरीके से जानते हैं की अगर अपना कल सुधारना हैं तो पढ़ा लिखा होना बहुत ज़रूरी हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो यहां के कई इलाको में आप अपना ये शौक भी पूरा कर सकते हैं और यहां आपको बंगाल टाइगर जैसे खूंखार जानवर भी देखने को मिलेंगे।

चलिए घूमना फिरना तो हो गया अब एक नज़र यहां के खाने पर भी डाल लेते हैं , ओडिशा के लोगो का पसंदीदा फ़ूड हैं मछली , जी हां यहां आपको हर एक घर में मछली की खुशबू ज़रूर सूंघने को मिल जाएगी। साथ ही जब आप यहां के बाज़ारो में जाएंगे तो वहाँ भी आपको एक नहीं दो नहीं बल्कि 100  से ज़्यादा अलग अलग प्रकार की प्रजाति की मछलिया बिकती हुई नज़र आ जाएँगी , और यहां के लोग इन्ही मछलियों से अलग अलग टेस्टी डिशेस बनाते हैं , अगर आप इस खाने का मज़ा ले तो यकीनन आप भी आप भी अपनी उँगलियाँ चाटते रह जायेंगे। ये तो खैर कुछ तीखे की बात थी अगर बात करे की खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए तो यहां के लोग इस बात को काफी सीरियसली लेते हैं , जी हां यहां के लोगो को मीठा खाना बहुत पसंद होता हैं , इसलिए खाने के बाद कुछ भी मीठा खाना तो भाई यहाँ कंपल्सरी ही हैं , यहीं वजह हैं की ओडिशा में बहुत सी अलग अलग मिठाइयां देखने को मिलती है ओडिशा में आपको रसगुल्ले से लेकर रस मलाई और बर्फी से लेकर सोन पापड़ी सब खाने को मिल जाएँगी और भाई स्वाद भी एक नंबर होता हैं।

वहीँ बात करे ओडिशा के सुहावने मौसम की तो भाई यहां अगर आप जाते हैं तो आपको ज़्यादातर बारिश का ही मौसम देखने को मिलने वाला हैं , क्योंकि ओडिशा में बारिश बहुत ज़्यादा होती हैं और ऐसे में अगर पार्टनर का साथ हो तो बस लाइफ का मज़ा ही आ जाएगा , यहां आपको हर जगह अगर कुछ नज़र आएगा तो वो हैं हरियाली ही हरियाली और जब ऐसे में बारिश की बूँदें पेड़ो से होती हुई ज़मीन पर गिरती हैं तो भाई नज़ारा बड़ा ही दिलकश हो जाता हैं और फिर यहां साफ़ सफाई का भी ख़ास ख्याल रखा जाता हैं इसलिए बारिश में कीचड पानी भरने जैसी समस्या से भी आपको नहीं झूझना पड़ेगा , ओडिशा में आपको ऐसा महसूस होगा जैसा की आप दुनिया के अलग ही खूबसूरत हिस्से में आ गए हो जो की किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।  तो दोस्तों आपको ख्याल हैं क्या आप भी ओडिशा राज्य का एक बार दीदार करना चाहेंगे , या फिर आप ओडिशा के नज़ारो का लुत्फ़ उठा चुके हैं , कमेंट सेक्शन में लिखना न भूले।

विडियो पसंद आई हो तो इसे लाइक शेयर और चैनल को सबस्क्राइब ज़रूर करे। मिलते हैं अगले वीडियो में तब तक के लिए बाय बाय टेक केयर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *