एक ऐसा देश, जहाँ पुरुष को 2 शादियां करनी ही पड़ती है, एक देश जहाँ आप अपने मनपसंद का हेयर स्टाइल तक नहीं रख सकते। अगर आप फिल्म देखोगे तो आपको हो सकती है जेल। दोस्तों .. सुनकर आपको थोड़ा अजीब सा तो लग रहा होगा। लेकिन ये सब किसी ना किसी देश के कानून है, जिनको उस देश में रहने वाले लोग सख्ती से मानते हैं। आज की अपनी इस वीडियो में हम आपको ऐसे ही 10 देशों के अजीबोगरीब कानूनों बारे में बताएंगे। जिन्हें सुनकर आपकी आँखे खुली की खुली रह जायेगी।

1 – (NORTH KOREA)

अपनी वीडियो में सबसे पहले हम जिस देश की बात कर रहे है, वह एशिया महाद्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित एक ऐसा देश है। जिसे दुनियां का सबसे खतरनाक कानून वाला देश भी कहा जाता है और इस देश का नाम है नार्थ कोरिया

नार्थ कोरिया के कानून की बात करे, तो इस देश को नास्तिक देश घोषित किया गया है। अगर यहाँ कोई अन्य धर्म को अपनाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे मौत की सजा दी जाती है।

इसके अलावा इस देश में पुरुषों को सिर्फ 28 तरह के हेयर स्टाइल ही रखने की आजादी है। अगर कोई पुरुष 28 हेयर स्टाइल के अलावा दूसरा हेयर स्टाइल रखते हुए पकड़ा गया, तो उसे नार्थ कोरिया की पुलिस पकड़कर जेल में डाल देती है। जबकि अविवाहित महिला को छोटे बाल और विवाहित महिलाओं को अपनी मर्जी के हेयर स्टाइल रखने की आजादी है।

नार्थ कोरिया के लोगों को नीली जींस पहनने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा इस देश में कोई अपराध करता है, तो उस अपराधी के तीन पीढ़ीयों तक को सजा दी जाती है।

2 – (SINGAPUR)

दोस्तों अगर आप भारतीय है, तो आप भारत देश में कहीं पर भी आजादी से च्‍यूंइगम चबा सकते है। लेकिन क्या आपको पता है? सिंगापूर देश में सार्वजनिक जगहों पर च्‍यूंइगम चबाना एक अपराध है, जिसके लिए आपको 10 हजार डॉलर तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको 2 साल तक की जेल भी हो सकती है।

इतना ही नहीं, सिंगापूर में पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद अगर आप फ्लश करना भूल जाते है। तो इसके लिए आपको 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

अगर आप भारतीय है, तो आप अपने घर में कैसे भी रह सकते है। लेकिन सिंगापूर देश में अगर आप अपने घर पर नंगे घूमते हुए पकडे जाते है, तो इसके लिए आप पर 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा आपको 3 महीने की जेल तक हो सकती है।

3 – (TURKMENISTAN)

दोस्तों मध्य एशिया में स्थित तुर्कमेनिस्तान देश को दुनियां का सबसे खतरनाक कनून वाला देश कहा जाता है। इस देश में महिलाओं को टैटू बनवाने से लेकर आईब्रो और बालो में कलर करने तक में सजा होती है। इतना ही नहीं इस देश में महिला कार की फ्रंट सीट पर नहीं बैठ सकती है। जहाँ अपने भारत देश में महिला हवाई जहाज तक उड़ा रही है।

वहीं तुर्कमेनिस्तान देश में महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा सकती है और अगर किसी महिला के पास पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है, तो वह महिला अपने पुराने ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू नहीं करवा सकती है। इसके पीछे का कारण महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होना बताया है।

इसके अलावा साल 2004 में तानाशाह नियाजोव द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार, इस देश के युवा पुरुषों को दाढ़ी और लंबे बाल रखने पर रोक लगा दी गयी थी। जबकि केवल 70 साल से ऊपर के पुरुषों को ही दाढ़ी रखने का अधिकार है। इसके अलावा इस देश के राष्ट्पति ने साल के महीने के नाम अपनी फैमिली के नाम पर रखे हुए है।

4 – (IRAN)

ईरान देश मुस्लिम संगठन देश है, जहाँ महिलाओं को हिजाब नहीं पहनने पर सख्त सजा का प्रावधान है। अगर यहाँ की महिलाएं बिना हिजाब पहने घर से बाहर निकलती है, तो उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाती है।

इसके अलावा इरान देश में पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है। यहाँ औरतें किसी मर्द से सार्वजनिक जगह पर हाथ मिलाते हुई पकड़ी जाती है, तो उन पर भारी जुर्माना या फिर जेल तक हो सकती है।

साल 1979 से इरान देश में महिला अपने पति से तलाक नहीं ले सकती है, जबकि पति अपनी पत्नी से तलाक ले सकते है। इसके अलावा पत्नीयों को घर से बाहर नौकरी करने के लिए अपने पति की इजाजत लेनी जरूरी है, तभी वह घर से बाहर नौकरी कर सकती है।

5 – (CHINA)

अगर आपने कोई जुर्म किया है, तो आपको उस अपराध के लिए सजा होकर ही रहेगी। फिर आप चाहे कितने भी पैसे वाले क्यों ना हो। लेकिन आप में से शायद ही कम लोगो को मालूम होगा, की हमारा पडोसी देश चीन में कोई अमीर व्यक्ति जुर्म करता है। तो वह अमीर व्यक्ति अपनी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को जेल भेज सकता है।

चीन में एक अजीबो गरीब कानून यह भी है, की आप एक हफ्ते के लिए किराये पर लड़की खरीद सकते है। इसके अलावा चीन में आप जमीन नहीं खरीद सकते, क्यूंकि चीन में सारी जमीन वहां के सरकार की है। अगर आप चीन में अपने खरीदे हुए घर में रहते है, तो आपके पास आपके खरीदे हुए घर का मालिकाना हक्क नहीं होगा।

चीन में कोई भी व्यक्ति वीडियो गेम नहीं खेल सकता है। चीन की सरकार ने अपने यहाँ वीडियो गेम खेलने में पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है। अगर चीन में कोई व्यक्ति वीडियो गेम खेलते में पकड़ा जाता है, तो उस व्यक्ति को वीडियो गेम खेलने के जुर्म में सजा और यहाँ तक की जेल हो सकती है।

6 – (SAUDI ARAB)

सऊदी अरब एक मुस्लिम देश है, जहाँ गैर-मुस्लिम व्यक्ति इस देश में प्रवेश नहीं कर सकते है। इसके अलावा सऊदी अरब में कोई मुस्लिम अपना धर्म बदलता है या बदलने के बारे में सोचता भी है, तो उसे मौत की सजा दी जाती है।

सऊदी अरब में जादू टोना पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। अगर इस देश में कोई व्यक्ति जादू टोना करतें हुए पकड़ा जाता है, तो उस व्यक्ति को सजा-ए-मौत दी जाती है।

हर किसी को सिनेमा में जाकर बड़े परदे पर फिल्म देखने का शौक होता है। लेकिन सऊदी अरब में सिनमा देखने में यहाँ की सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।  इसके अलावा सऊदी अरब के नौजवान युवक और युवती वैलेंटाइन डे नहीं मना पाते है, क्यूंकि यहाँ इस दिन को मानना अपराध माना जाता है।

7 – (DUBAI)

भारत में आप अपने पार्टनर के साथ किसी पार्क या सार्वजनिक जगह पर हाथ पकड़कर चल सकते है। लेकिन दुबई देश में आप किसी सार्वजनिक जगह पर अपने पार्टनर का हाथ नहीं पकड़ सकते है, जिसके लिए इस देश में पार्टनर का हाथ पकड़ने पर सजा भुगतनी पड़ती है।

इसके अलावा इस देश में लड़कियों को किसी सार्वजनिक जगह पर पुरे कपडे पहनना जरूरी है।

दुबई देश में आप किसी राजनीतिक और सैन्य इमारतों की फोटो नहीं ले सकते है। यह दुबई में एक तरह का जुर्म है, जिसके लिए आपको जेल तक हो सकती है। इतना ही नहीं इस देश में आप किसी व्यक्ति के बिना अनुमति के उनकी तस्वीर भी क्लिक नहीं कर सकते है। अगर ऐसा करतें हुए आप पकडे जाते है, तो आप पर दुबई के कानून के तहत भारी जुर्माना लग सकता है।

इसके अलावा अगर आप दुबई घूमने के बारे में सोच रहे है, तो अपने साथ बेग पैक भरकर कपडे रख लीजिये। क्यूंकि दुबई में किसी भी तरह के शारीरिक प्रदर्शन करने वाले कपड़ो पर पाबंधी है, जिसके लिए आपको जेल तक हो सकती है।

दुबई देश में अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर अपनी गंदी कार को पार्क करता है, तो उसे करीब 9,000 रुपये जुर्माना देना होता है।

8 EQUATORIAL GUINEA

दोस्तो साउथ अफ्रीका का एक ऐसा देश, जो बहुत ही गरीब हुआ करता था, जिसका नाम EQUATORIAL GUINEA है। इस देश के हालत इतनी खराब थी कि यहां पर अधिकतर लोग गरीबी और बदहाली की ही जिंदगी जिया करते थे।

लेकिन अचानक से साल 1990 के दशक में इस देश में तेल का स्त्रोत मिला, जिसके बाद इस देश की हालत सुधरने लगी। लेकिन इस तेल को बेचने से जितनी भी कमाई होती थी, वह सारा पैसा सरकार की जेब में ही चला जाता था। वहां रह रहे देशवासियों को इसका कोई लाभ भी नहीं मिलाता, जिसके चलते वहां के लोग आज भी गरीबी और बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं और ना ही सरकार ने अपने देशवासियों की हालत को सुधारने के लिए कोई कदम उठाए।

यहां के राष्ट्रपति (TEODORO OBIANG NGUEMA MBASOGO) है। पिछले कई वर्षों से इन्हीं का ही शासन इक्वेटोरियल गिनी में है। इक्वेटोरियल गिनी देश का नाम दुनिया के सबसे खराब शासकों में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां पर चुनाव मात्र केवल दिखावे के लिए होते हैं। असल में राष्ट्रपति कोन बनेगा? यह पहले से ही तैय होता है।

दोस्तों आपको बता दें कि टूरिज्म को लेकर यहां पर बहुत ही सख्त कानून है। अगर आपको इस देश का टूरिस्ट वीजा मिलता है, तो यही बहुत बड़ी बात है। जब कोई भी टूरिस्ट इस देश में घूमने के लिए आता है, तब सरकार उन सब पर खासतौर पर निगरानी रखती है। इसके अलावा यहां पर सरकार की इजाजत के बिना फोटो खींचना पूरी तरह से बैन है। अगर आप फोटो खींचते पाए जाते हैं, तो आपको देश के कानून के हिसाब से सजा भी हो सकती है। क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि उनके देश की गरीबी की तस्वीरें या बातें इस देश से बाहर जाए।

9 – CUBA

दोस्तों CUBA देश बेहद ही खूबसूरत देशो की लिस्ट में आता है, जहां के समुंदर के बीच इतने खूबसूरत है कि दुनियाभर के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। इसके साथ ही CUBA टूरिज्म प्लेस की नजर से सबसे अच्छा स्थान है।

इस देश में भी नागरिकों को लेकर कानून बहुत ही सख्त है, जिसका पालन यहां के नागरिकों को करना पड़ता है। कोई भी नागरिक कुवा की राजधानी में बिना इजाजत के प्रवेश नहीं पा सकता और ना ही सरकार की इजाजत के बिना कोई यहां पर घर खरीद सकता है।

इसके अलावा यहां पर नागरिकों को सरकार के खिलाफ बोलने और लिखने की सख्त मनाही है, जिसके चलते उन्हें उम्रकैद जैसी सजा भी मिल सकती है। सरकार ने सारे टी.वी चैनलों को अपने अंडर रखा हुआ है। भले ही सरकार ने लोगों को इंटरनेट देखने और चलाने की सुविधा दी हो। लेकिन उसपर भी सरकार की निगरानी 24 घंटे रहती है कि कौन सा नागरिक क्या कर रहा है?

व्यापार को लेकर यहां के किसी भी नागरिक को अन्य देशों से किसी भी तरह का कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने पर सख्त मनाही है, जिसके चलते उन्हें सजा भी हो सकती है। क्योंकि सरकार ने अन्य देशों से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने को पूरी तरह से गैर कानूनी बना रखा है।

पर्यटकों को लेकर भी यहां पर बहुत ही सख्त कानून है। इस देश के लोगों को सख्त हिदायतें दी गई है, कि वह किसी भी बाहरी देश के लोगों को अपनी गाड़ी में लिफ्ट ना दें और ना ही अपने घरों में किसी बाहरी देश के लोगों को रखें। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया, तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

10 – ERITREA

इरिट्रिया पूर्वोत्तर अफ्रीका में एक ऐसा देश है, जिसे गरीबी देशों की लिस्ट में रखा जाता है। इस देश में भी कानून इतने भयंकर हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जहां पर चुनाव केवल नाम मात्र ही होते हैं। इस देश की सारी भाग-डोर राष्ट्रपति के हाथ ही होती है। यहां पर अगर किसी चैनल को टी.वी के ऊपर कुछ प्रसारण करना होता है, तो सबसे पहले उन्हें राष्ट्रपति ऑफिस से ही इजाजत लेनी पड़ती है।

24 मई साल 1993 में इथोपिया से स्वतंत्र होकर एक इरिट्रिया देश बना, जहाँ पर लोकतंत्र केवल नाम के लिए ही है। शादी एक्ट को लेकर इस देश में बहुत ही सख्त कानून है। सरकार ने सभी पुरुषों के लिए दो शादियां करना अनिवार्य कर रखा हुआ है। अगर कोई पुरुष इस कानून का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाता है।

तो दोस्तों कैसी लगी आपको हमारी यह वीडियो? क्या कहना चाहेंगे आप इन देशों के कानूनो के बारे में? हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। अगर आप हमारी इस वीडियो में नये है तो हमारी वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले। मिलते है दोस्तों अपनी अगली वीडियो के साथ तब तक के लिए धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *