वैसे इस धरती पर बहुत सारे जंगल है लेकिन क्या आपको पता है इस धरती पर एक जंगल ऐसा भी है जिससे धरती का फेफड़ा कहा जाता है। जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही समझा। मैं बात कर रहा हूं दुनिया के सबसे बड़े जंगल Amazon rainforest की। ये जंगल दिखने में जितना खूबसूरत लगता है उतना ही ये रहस्यमई भी है। कहते हैं कि इस जंगल में घुसने के बाद अगर कोई रास्ता भटक जाए तो फिर बाहर निकलना नामुमकिन हो जाता है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विशाल जंगल में पेड़ पौधों की 16 हज़ार से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है। जबकि ये 25 लाख से भी ज्यादा कीड़ों के निवास स्थान है। कहा जाता है कि इनमें कुछ कीड़े ऐसे भी मौजूद हैं जो अगर गलती से भी काट ले तो इंसान पल भर में मौत की नींद सो सकता है। तो दोस्तों ये तो है महज़ कुछ सुनी सुनाई बात है लेकिन इस वीडियो में हम आपकों Amazon जंगल से जुड़े उन रहस्यों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें देख साइंटिस्ट भी हैरान है। तो दोस्तों वीडियो काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है इसलिए वीडियो में अंत तक जरूर बने रहिएगा। चलिए अब ज्यादा देरी ना करते हुए वीडियो को start करते हैं।

तो दोस्तों सबसे पहले तो आप यह जान लीजिए कि Amazon का जंगल america के state Venezuela से start होकर colombia, Guyana, Brazil और peru से आगे बढ़ता हुआ bolivia तक फ़ैला हुआ है। अगर एरिया के हिसाब से देखा जाए तो यह जंगल 55 लाख square किलोमीटर यानि की 1.4 अरब एकड़ में फैला हुआ है। इसके विशालता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की अगर आप सिर्फ इस जंगल के border के साथ साथ चलते हैं तो भी आपकों 9 हज़ार 5 सौ किलोमीटर का लंबा सफर तय करना होगा। ये Distance मुंबई से लेकर नई दिल्ली तक 7 चक्कर लगाने जितना है। ये अकेला जंगल कुल 9 देशों की सीमाओं को छूता है। ये जंगल इतना विशाल है की United Kingdom जैसे 23 देश आराम से समा सकते हैं। यकीनन अब आप ये समझ गए होंगे की ये जंगल कितना विशाल है।

दोस्तो ये बात तो आप सभी जानते होगें की धरती पर जीवन जीने के लिए oxigen की जरुरत होती है। और आपको बता दे की इस धरती पर जितना भी oxigen मौजूद है उसका करीब 20 फ़ीसदी हिस्सा यहीं से यानि की इसी जंगल से आता है। दरअसल इस जंगल में पेड़ पौधों की क़रीब 16 हज़ार प्रजातियां पाई जाती है। जो पूरे world के environmental balance को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये पौधे बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं और हमें सांस लेने के लिए oxigen देते हैं। यही वजह है कि Amazon rainforest को धरती का lungs कहा जाता है। यहां आप में से कईयों के दिमाग में ये सवाल भी आ रहा होगा की इस जंगल के नाम के साथ rainforest क्यों जुड़ा हुआ है। तो दोस्तों आपको बता दें कि इसके पीछे की वजह है बरसात। जी हां दोस्तों पूरे साल में शायद ही कोई ऐसा हफ्ता होता होगा जब इस जंगल में बारिश ना होती हो। ये जंगल इतना ज्यादा घना है की जब यहां बारिश होती है तो जमीन तक पानी पहुंचने में पूरे 10 मिनट तक का समय लगता है। जो की वाकई हैरान कर देने वाली बात है। इसी घनेपन की वजह से Amazon rainforest में दिन के समय भी अंधेरा छाया रहता है। बारिश और अंधेरेपन ने इस जंगल के माहौल को इस कदर तैयार किया है की यहां ऐसे हजारों जीव जंतु परिंदे और पेड़ पौधे पाए जाते हैं जो पूरी दुनिया में कहीं और भी देखने को नहीं मिलते। World Wildlife Fund की एक report me मुताबिक इस जंगल में हर तीसरे दिन किसी नए जीव या वनस्पति की खोज होती है। बीते कुछ सालो में हुए research में यहां कुछ ऐसी भी चीजें मिली हैं जिसने scientist को भी हैरान कर दिया है। अगर हम आम इंसान उन चीजों को देख लें तो हमारे पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।

Boiling river

boiling river amazon

दोस्तों जैसा कि मैंने आपको बताया की Amazon के जंगल का एक हिस्सा peru से लगा हुआ है। इस हिस्से में आपको Shanay-Timpishka नाम की एक नदी आपको बहती हुई मिलेगी। जिसे उबलती हुई नदी कहना गलत नहीं होगा। 6.4 किलोमीटर लंबी इस नदी में जाने वाला आज तक कोई जिंदा नहीं बच पाया है। और वजह है इसका temperature। इसका temperature 45°c से लेकर 110°c तक होता है। जो की इसे दुनिया की इकलौती उबलती हुई नदी बनाता है। इस नदी का पानी इतना गर्म होता है की अगर आप गलती से भी आप इस पानी में गिर जाएं तो कुछ ही seconds में आपका भर्ता बनना निश्चित है। यहां आप में से कई लोग सोच रहें होगे की इस नदी का पानी शायद ज्वालामुखी के वजह से उबल रहा होगा। लेकिन आपकों बता दें की इस नदी से जो सबसे नजदीक का ज्वालामुखी है वो लगभग 700 किलोमिटर की दूरी पर है। यानि ये बात तो साफ़ है की ज्वालामुखी की वजह से इस नदी का पानी नहीं उबल रहा है। इस नदी का पानी क्यों उबल रहा है इसका कोई सही सही जवाब अभी तक नहीं मिला है। लेकिन हां ये जरुर है इसे समझने के लिए scientist लगातार इसपर काम कर रहें हैं। वैसे amazon में रहने वाले आदिवासीयों की मान्यताओं को देखे तो इस नदी के नाम का मतलब है सूरज की गर्मी से उबला हुआ पानी। यानि की अगर इस हिसाब से देखा जाए तो इस नदी का पानी सूरज की गर्मी के वजह से उबल रहा है।

Green Anaconda

 एनाकोंडा के बारे में तो आपने टीवी वगैराह पर देखा या सुना ही होगा। लेकिन अगर हम Amazon में पाए जाने वाले एनाकोंडा की बात करें तू यहां पाए जाने वाले Green Anaconda की जगह कोई नहीं ले सकता। यह सांप 10 मीटर तक लंबे होते हैं। यानी लगभग एक स्कूल बस जितने लम्बे। एक Green Anaconda का वजन क़रीब क़रीब 250 से 350 किलो तक होता है दोस्तो amazon के जंगल में पाए जानें वाले इन green Anacondas की गिनती दुनियां के सबसे बडे़ सापों में होती है। ये जब भी किसी जानवर पर हमला करता है तो उसे सीधा निगल जाता है। ये शिकार करते समय Jaguar, मगरमच्छ यहां तक की इंसानों को भी नहीं छोड़ता। जमीन पर शिकार करने के साथ साथ ये पानी में भी बहुत तेजी से तैर सकता है। इनके शिकार को पकड़ने की रणनीति भी बेहद हैरान कर देने वालीं होती है। यहां हम कह सकते हैं की amazon के जंगल में इससे ब़डा कोई शिकारी नहीं ह

Glass frog

 मेंढक की कई प्रजातियां आपने देखी होंगी। लेकिन Amazon के जंगल में पाए जाने वाले मेंढक दुनिया के बाकी हिस्सों में पाए जाने वाले मेंढको से काफी अलग होते हैं। अब जैसे आप इस Glass frogs को ही देख लीजिए। इस मेंढक की skin इतनी ज्यादा transparent होती है की आप आसानी से इसके organs तक को देख सकते हैं। अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से ये मेंढक transparent frog और see through frog जैसे नामों से जाना जाता है। इसके पेट की skin इतनी ज़्यादा पतली होती है की आप इसके skin के उपर से ही इसका धड़कता हुआ दिल, lungs और liver दिखाई देता है। scientist की माने तो ये frog अपना सारा खून अपने liver में जमा कर लेता है। इसलिए इसका पूरा शरीर transparent हो जाता है।

Bullet Ant

दोस्तो कोई अगर आपकों चिंटिओ से डराने की कोशिश करें तो शायद आपकों हंसी आएगी। लेकिन amazon के जंगलों में पाए जानें वाली Bullet Ants के साथ ऐसा नहीं है। ये चीटियां बहुत ज्यादा खौफनाक होती है। इनकी गिनती दुनियां के सबसे बड़ी चीटियों में होती है। ये 4 सेंटीमीटर तक लंबी होती हैं सामान्य चीटियों की तरह ये चीटियां group में नहीं बल्की अकेली रहती हैं। कहा जाता है की जब एक bullet Ant किसी को काटती है तो बंदूक के गोली लगने के बराबर दर्द होता है। और शायद इसी वजह से इस चींटी का नाम Bullet Ant रखा गया है। Bullet Ant के काटने के बाद इसका दर्द 24 घण्टे तक बना रहता है। इसलिए दोस्तो मैं आपको सलाह दूंगा आप कभी amazon जंगल जाएं और वहां आपकों यू bullet चीटियां दिखे तो उनसे दूरी बनाना ही बेहतर होगा।

Jabuticaba fruit

दोस्तो पेड़ पर दिख रहें इन फलों को देखकर आप इन्हें जामुन या अंगूर समझने की गलती मत करिएगा। क्योंकि ना तो ये जामुन है और ना ही ये अंगूर हैं। ये Amazon के जंगलों में पाएं जानें वाले एक अनोखा फल है जिन्हें Jabuticaba नाम से जाना जाता है। ये खास फल पेड़ की टहनियों के साथ साथ उसके तनों पर भी उगते हैं। और तो और ये इतने खतरानाक तरीके से पेड़ो पर उगते हैं की इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे पेड़ पर किसी parasite ने अटैक कर दिया हो। हालांकि ये फल काफी ज्यादा टेस्टी होते हैं इन फलों को कच्चा खाया जा सकता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल jelly, jam, juice या wine बनाने में भी किया जा सकता है।

Pink dolphin

Amazon के जंगलो में पाई जानें वाली pink dolphins normal dolphin के मुकाबले बहुत ही ज्यादा तेज होती हैं। और इसके पिछे वजह है इनके brain का size……जो की काफी ब़डा होता है। एक pink dolphin 9 फीट तक लम्बी होती है। और इनका वजन 200 किलो तक होता है। जहां normal dolphins अपने friendly nature के लिए जानी जाती हैं वहीं pink dolphins मौका मिलने पर इंसानों पर भी attack कर सकती हैं। इसलिए दोस्तो अगर आपको कभी pink dolphin दिखाई दे तो इनका रंग देखकर आप इनपर अपना प्यार लुटाने की गलती मत करिएगा वरना लेने के देने पड़ जायेंगे।

Electric eel

दोस्तो amazon की नदियों में पाए जानें वाली Electric eel सामान्य मछलियों से काफी अलग होती हैं। ये मछली की एक खास प्रजाति है जो अपने शिकार पर हमला करने के लिए electricity का जोरदार झटका देती हैं। ये मछली अपने शरीर से 600 volts से लेकर 800 volts तक का करंट पैदा कर सकती है। जो एक एक हाथी जैसे जानवर को भी मारने के लिए काफी है। Amazon की नदियों में ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं। जिनमें Electric eel के High voltage के करंट के वजह से कई जीवों की जान चली गई है।

Victoria Amazonica

दोस्तों amazon rainforest को लेकर एक चीज़ जो आपकों पता होनी चाहिए वो ये की यहां पाए जानें वाली हर चीज़ फिर चाहें वो कोई जीव हो या पौधा बाकी दुनियां की तुलना में ये आकार में बड़े होते हैं। जैसे आप Green Anaconda और bullet Ants को ही देख लीजिए। और इसी तरह का एक अपने आप में खास Rafflesia flower भी है। जिसे दुनियां का सबसे बड़ा फूल भी कहा जाता है। ये फूल 4 square फीट में फैला होता है। वैसे दोस्तो इस फूल के आकार को देखकर आप इसके खुशबू को मनमोहक समझने की गलती मत करिएगा। क्योंकि असल में ये एक Parasitic plant हैं जिसमें से सड़े हुए मांस जैसी दुर्गंध आती है। ये पौधा कीड़े मकौड़े खाता है। जो भी कीड़ा इसके बदबू से आकर्षित होकर फूल के अन्दर बैठता है वो तुरंत मर जाता है। इस पौधे की एक और सबसे खास बात ये है की इनमे ना तो कोई पत्तियां होती हैं और ना ही कोई जड़ होता है। ये अपने भोजन पानी के लिए दूसरे पौधे और कीड़े मकौड़ो पर निर्भर होता है।

दोस्तो अब यहां आपको जानकार हैरानी होगी की इतनी विषम परिस्थितियां होने के बावजूद भी Amazon के इस खौफनाक जंगल में तकरीबन 600 जनजातियां रहती हैं। जिसमें से 50 फ़ीसदी जनजातियां तो ऐसी होती हैं जिनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क ही नहीं है। ये यहीं पर शिकार करते हैं और यहीं पर अपनी जिंदगी भी बिताते हैं। और जब इनका सामना बाहरी दुनिया के लोगों से होता है। तो यह उन्हें देखकर तुरंत मार देते हैं।

तो दोस्तों आप हमें बताइए कि अगर कभी आपको मौका मिले तो क्या आप amazon के जंगलों में जाना चाहेंगे। अपना जवाब हमें नीचे comments section में जरूर बताएं। और वीडियो अच्छी लगी हो तो वीडियो को लाइक करके अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *