दोस्तों संगीत एक ऐसी कला है जिसे सुन कर हर किसी को सुकून मिलता है। लेकिन कुछ ही लोग होते है जो इस कला में माहिर होते है। इसलिए आज की इस वीडियो में हम बात करने जा रहे है इंडिया के टॉप 10 singers के बारे में जिनकी मधुर आवाज और गाने दुनिया भर में मशहूर है। और इनका music सुन कर लोगो को सुकून मिलता है।

इन मशहूर singers के गाने national ही नही बल्की international level पर पॉपुलर है और इनकी फैन फॉलोइंग भी दुनिया के कोने कोने में फैली हुई है। तो दोस्तो चलिए वीडियो को शुरू करते है और जानते है इंडिया के top 10 singers के बारे में। अगर आप भी जानना चाहते है कि आपके पसंदीदा सिंगर का नाम इस लिस्ट में है या नही तो बने रहिएगा विडियो के अंत तक।

  1. Arijit Singh, दोस्तों अर्जित सिंह इन्डियन म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन singer माने जाते है। अर्जित सिंह की आवाज लोगो के दिलो तक पहुंचती है। इनका जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। बचपन से ही अर्जित को गाने का शौक था। और इन्होंने कई ऑडिशन दिए। जब इन्होंने 2013 में आशिकी 2 movie का तुम ही हो सॉन्ग गाया था तब से इनकी popularity बड़ गई ये गाना अब तक का जबरदस्त हिट गाना है। इस song के लिए अर्जित सिंह को filmfare awards for best singer भी मिला था। Sajde, ae vatan, sooraj dooba hai, kabira , ilaahi, main rang sharbaton ka, kabhi Jo Badal barse, tose Naina और laal Ishq जैसे और भी कई सुपरहीट song इन्होंने गाए है। अर्जित सिंह लाखो लोगो के पसंदीदा सिंगर्स में से एक है। और हाल ही में अर्जित ने kesariya, jhoome Jo pathan और apna Bana le शानदार songs गाए है। जिसने आते ही हर जगह धूम मचा दी। इनके गाने सोशल मीडिया पर मिंटो में वायरल हो जाते है। अर्जित के इंडिया में करोड़ो की संख्या में fans है और india के बाहर भी इनकी लाखो में फैन फॉलोइंग है। अर्जित कितना शानदार गाते है ये बताने की जरूरत नहीं क्योंकि ये बात तो सभी जानते है लेकिन हां अर्जित सिंह इंडिया के बेस्ट सिंगर है जिसकी वजह है कि अर्जित सिंह दिल से गाते है और तभी इनकी आवाज लोगो के दिलो तक पहुंचती है।
  2. Jubin nautiyal, दोस्तों म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर play back singer जुबिन नौटियाल भारत में टॉप singers की list में दुसरे नम्बर पर हैं। इनकी आवाज ने लाखो लोगो के दिलों को छुआ है। जुबिन को कई गानों के लिए अवार्ड्स भी मिले हैं। 2014 में इन्होंने music industry में कदम रखा। और इनका पहला गाना सोनाली केबल फिल्म का ‘एक मुलाकात‘ था। और इसी साल जुबिन ने the shaukeen मूवी का ‘ मेहरबानी ‘ सॉन्ग भी गाया था। मेहरबानी सॉन्ग अब तक के best songs में गिना जाता है और यही गाना जुबिन के करियर का टर्निंग पॉइंट भी बना। इस सॉन्ग की कामयाबी के बाद जुबिन ने कई hit songs दिए जिसमें बजरंगी भाईजान फिल्म का “ज़िंदगी” सॉन्ग, …बांवरा मन, the humma song, रात बाकी, ढल जाऊं मैं तुझमें, लो सफर, दिल चाहते हो, हमनवा मेरे, “तुझे कितना चाहे और हम, और तुम ही आना songs हैं।  इन सब गानों के लिए जुबिन को अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड के साथ कई awards मिले।
  3. Mohit chauhan, दोस्तों इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है इंडिया के मशहूर play back singer Mohit chauhan, इनके गाए हुए गाने दुनियाभर में मशहूर है और ज्यादातर लोगो के पसंदीदा songs है। इन्होंने कई superhit song गाए है जिसके लिए इन्हे filmfare awards for best singer भी मिला है। मोहित हिमाचल के रहने वाले है। इन्हे गाने के साथ साथ music instrument guitar, flute, और harmonica भी बजाना आता है। दिल्ली में आकर इन्होंने अपना band भी बनाया था और इनका पहला गाना 1996 में रीलीज हुआ। और तब से लेकर आज तक mohit chauhan अपने गानों को लेकर मशहूर है। इन्होंने kun Faya Kun, saiyara, tum se hi, rang lagya, tune jo Na kaha, tujhe bhula diya, tum ho ,khuda bhi और abhi kuch dino se…जैसे कई masterpiece song गाए हैं। यही वजह है कि मोहित इंडिया के टॉप singers में शामिल है।
  4. Palak muchhal, दोस्तों पलक muchhal भारत की मशहूर singer है जिनकी popularity देश विदेशो तक पहुंची हुई है। इनका जन्म 30 मार्च 1992  को मध्य प्रदेश में हुआ। 2011 से इन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और तब से ये कई बॉलीवुड फिल्मों में hit songs गा चुकी है। Silsile, laapta, meri aashiqui tum hi ho, chahun Main ya na, teri khushboo, prem ratan dhan payo , dekha hazaro dafa और panchi bole जैसे कई superhit song गाए है। पलक बॉलीवुड की successful singers में से एक है। इनकी आवाज बहुत ज्यादा सुरीली है और जिस तरह ये गाने गाती है वो लोगो के दिलो को छू जाते है। यही वजह है कि palak muchhal भारत की best singers में से एक कही जाती हैं।
  5. Neha Kakkar, दोस्तों नेहा कक्कड़ देश के top singer में शामिल की गई है एक के बाद एक हिट सॉन्ग देने के बाद नेहा कक्कड़ की पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। 2009 से नेहा ने बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाना शुरू कर दिया था जिसके बाद नेहा के गाने लगातार एक के बाद एक रिलीज़ होने लगे। इन्होंने हनी सिंह, अर्जित सिंह और बादशाह, जैसे बाकी मशहूर singers के साथ भी कई एल्बम सॉन्ग गाए है 2015 में ही नेहा को बॉलीवुड हंगामा सुपर चॉइस म्यूजिक अवॉर्ड भी मिला । ये अवॉर्ड इन्हे द शौकिन फिल्म के गाने मनाली ट्रांस के लिए मिला था। माही वे, काला चश्मा , मिले हो तुम हमको , ओह हमसफर, तेरा घाटा , तू इतनी अच्छी है , तेरे लिए , साकी साकी, दिलबर, एक तू ही यार मेरा। ये सारे नेहा के गाए हुए वो गाने है जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते है। और लोगो की all time favourite list में शामिल है। नेहा ने हजार से ज्यादा लाइव परफॉर्मेंस दी हैं, कई अवार्ड्स भी जीते हैं। इनकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में देखने को मिलती है ।
  6. Sonu Nigam, दोस्तों सोनू निगम india के famous singer है जो हिंदी के आलावा भी तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली और मराठी भाषा में भी गाने गा चुके हैं। इन्होंने बहुत से indi pop album बनाए हैं और हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए है। आपको बता दें कि सोनू निगम singer के साथ साथ एक एक्टर, और music producer भी हैं। सोनू निगम का Mujhme abhi kahin…song अब तक के सबसे बेस्ट गानों में से एक है इसके अलावा इन्होंने main agar kahu, jaane nahi denge tumhe, bhagwan hai kahan re tu, mere hath me, और dil ne yeh kaha hai tumse jese कई सुपरहिट सॉन्ग गाए है। और अपने इसी टैलेंट की वजह से सोनू इंडिया के बेस्ट सिंगर में से एक है।
  7. Javed Ali, दोस्तों आपको बता दें की jashn e bahara, srivalli , tu hi haqiqat, tu Jo mila, gujarish और tum Tak जैसे सुपरहिट song javed Ali ने ही गाए है। जावेद ने इसी तरह एक से बड़ कर एक कई हिट सॉन्ग गाए है जो लोगो के पसंदीदा songs बन चुके है। सन 2000 से इन्होंने फिल्मी गाने गाने शुरू किए । 2008 में जब इनका जश्न ए बहारा song आया तब से इनकी पॉपुलरिटी दोगुनी बड़ गई। और तभी से लेकर आज तक ये इंडिया के best singer की list में शमिल हो गए।
  8. Shreya Ghosal, दोस्तों श्रेया घोसाल के बिना तो मानो म्यूजिक इंडस्ट्री अधूरी हो। श्रेया की आवाज इतनी मधुर है कि हर कोई इनकी आवाज में खो जाता है। अब तक श्रेया कई हिट songs गा चुकी है जिसके लिए इन्हे कई अवार्ड्स भी मिले है। श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को हुआ था। श्रेया most talented and popular singers में से एक है। आपको बता दें कि श्रेया घोषाल को चार national awards, चार केरल राज्य फिल्म अवॉर्ड, 2 BFJA award और 7 filmfare awards के साथ और भी कई अवार्ड्स मिल चुके हैं। श्रेया फिल्मी सॉन्ग, indian pop, गजल, भजन , क्लासिकल songs गाती है। श्रेया ने मात्र चार साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। और छः साल से शास्त्रीय संगीत भी सीखना शुरू किया। 16 साल की उम्र में श्रेया ने सिंगिंग reality show ..sa re ga ma में participate किया और वह winner बनी। इसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए जिसके लिए ये कई बार best singer के रूप चुनी गई। श्रेया सिर्फ 16 साल की थी जब उन्होंने उदित नारायण के साथ beri Piya song record किया था। और ये गाना उस वक्त का सबसे सक्सेसफुल गानों में से एक था। और आपको बता दें कि श्रेया घोषाल को फोर्ब्स की 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में पांच बार शामिल किया गया है। श्रेया ने teri meri, main agar kahu, dola re dola, Teri ore, ye Ishq hai, tujhme rab dikhta hai, pal, rasiya, bahara जैसे कई famous songs में अपनी आवाज दी है। इनकी fan following World wide फैली हुई है यही वजह है कि श्रेया इंडिया की टॉप 10 सिंगर में से एक है।
  9. Benny Dayal, दोस्तों lets nacho, locha e ulfat, badtameez dil, lat lag gayi, dum dum, kaise mujhe , besharmi ki height, और aadat se majboor जैसे कई जबरदस्त गाने गाने वाले benny Dayal India के टॉप singers की लिस्ट में 9वे नंबर पर है।
  10. Ar rahman, दोस्तों जब बात best singers की हो तो AR Rahman को भला कौन ही भूल सकता है। इनके गाने सुन कर तो लोगो के goosebumps आने लगते है इनके गाए हुए गाने की लिस्ट में maa tujhe Salaam, rait Zara si, Jai ho, tu hai, tere Bina , और ye haseen wadiya जैसे कई superhit song शामिल है। A r Rahman ने हिंदी गानों के साथ साथ तमिल गाने भी गाए है। और इनकी पॉपुलैरिटी दुनिया भर में है। यही वजह है कि ar rahman को इंडिया का बेस्ट सिंगर कहा जाता है।

तो दोस्तो ये थे इंडिया के टॉप 10 singers.. जिनके गाए हुए गाने हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके है। दआपको इनमे से कौन सा singer सबसे ज्यादा पसंद है कॉमेंट करके जरूर बताएं और आपको भी गाने सुनना पसंद है तो प्लीज विडियो को लाइक और शेयर जरूर करें।

Source:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *